सासाराम, जनवरी 28 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बुधवार को डुमरिया गांव के दोहरे हत्याकाण्ड में दूसरी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी औरंगाबाद जिले के हसपुरा से की गई है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि डुमरिया काण्ड में छोटू कुमार की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार छोटू डेहरी के डिलियां का निवासी है। जो शंकर प्रसाद का पुत्र बताया जाता है। गुप्त सूचना के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस हसपुरा पहुंची, जहां से उसे गिरफ्तार कर लाया गया है। उसे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.