रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। सिविल लाइंस में 14 साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड का मुकदमा निस्तारण के करीब पहुंच गया है। इस मुकदमें में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अदालत ने फैसले के लिए 22 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर शिव विहार कालोनी में 17 मार्च 2012 को सवेरे नाले में दो युवकों के शव मिले थे। दो बाइक भी नाले में पड़ी थी। दोनों की शिनाख्त आगापुर निवासी अजय यादव और भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई थी। दोनों दोस्त थे। मृतक के स्वजन की ओर से आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- हत्या के दो आरोपितों को कठोर आजीवन कारावास मुकदमे में ज्वालानगर निवासी शिव सेना जिला प्रमुख अनुराग शर्मा समेत आठ लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.