दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषी करार
औरैया, अगस्त 19 -- औरैया, संवाददाता। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में बुधवार को विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 आरोपितों को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। मामला 15 मार्च 2020 को नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में हुई गोलीबारी में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या से जुड़ा है। अदालत में करीब छह साल तक चली सुनवाई के बाद फैसला आया। दोषियों की सजा पर अदालत का निर्णय अभी आना बाकी है।विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में दोहरे हत्याकांड और उससे जुड़े मामलों की सुनवाई एक साथ चल रही थी। अभियोजन की ओर से 32 गवाह पेश किए गए थे, जबकि बचाव पक्ष ने सफाई साक्ष्य में 39 गवाहों को अदालत में पेश किया था। बुधवार को फैसले को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.