आरा, मार्च 14 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोडिहां से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम उक्त गांव निवासी राजेश्वर यादव के पुत्र रजनीश यादव और रोहित यादव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार सुनील के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपितों पर न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इस आलोक में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब हो कि वर्ष 2023 के दिसंबर माह में पयहारी जी महाराज के यज्ञ का आयोजन किया गया था। जहां उक्त तिथि को देर शाम भंडारा के दौरान छोटक यादव और लल्लू यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी में दो की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.