दोहरे हत्याकांड में दो को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया
समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- समस्तीपुर। मोहनपुर ओपी क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे द्वितीय सत्यप्रकाश शुक्ला की अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी। कोर्ट ने पटना जिले के सलीमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा निवासी नंदु राय और नरसिंह राय को भादवि की धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। इसके अलावा 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोनों को पांच वर्ष सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी। यह भी पढ़ें- हत्या में दो आरोपितों को कठोर आजीवन कारावास जुर्माना नहीं देने की स्थिति में छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.