दोहरे हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास
समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा डीह में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए दोषी विनय ठाकुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने भादवि की धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 27(1) के तहत भी दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक रमेश प्रसाद सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.