दुमका, फरवरी 13 -- दुमका। मां और बेटी की हत्या कांड में पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ। शवों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। अपराधियों तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने टेक्निकल सेल को भी लगाया है। इस जांच में स्पेशल टीम का गठन किया गया है। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व दुमका पुलिस निरीक्षक के कार्यालय परिसर से मां और बेटी की शव को पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस को अंदेशा है कि अपराधियों ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए हर छोटी बड़ी बिंदु को ध्यान में रख अनुसंधान कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पुलिस मामले की खुलासा कर देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.