दोहरे हत्याकांड में एक दोषी करार
मधुबनी, जून 30 -- मधुबनी। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ललन कुमार की अदालत ने मंगलवार को दोहरे हत्याकांड में फैसला सुनाया। न्यायालय ने खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की गांव निवासी अमित कुमार झा एवं विशम्बर झा की हत्या मामले में संतोष कुमार झा को दोषी करार दिया। जानकारी के अनुसार न्यायालय ने संतोष झा को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में दोषी करार दिया है। आरोपित सुक्की गांव का ही रहने वाला है। 8 फरवरी 2021 को अमित कुमार झा, विशम्बर झा एवं संतोष कुमार झा तीनों एक साथ निकला था। रात में संतोष झा वापस आ गया जबकि अन्य दोनों व्यक्ति वापस नहीं आया। अगले दिन घर से दूर खेत में दोनों का शव मिला। घटना को लेकर खजौली थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.