दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार
मेरठ, मार्च 23 -- ईद के दिन मेहरमती गणेशपुर गांव में दो भाइयों की हत्या करने वालों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। सोमवार को गांव में इस मामले को लेकर एक पंचायत हुई, जिसमें सर्व सम्मति से हत्यारोपियों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उनकी मदद करने वालों को भी बहिष्कार की चेतवनी दी गई। मेहरमती गणेशपुर के प्रधान सईद के दो भाइयों भूरा और सहीमुद्दीन की हत्या को लेकर पूरे गांव में रोष है। हर कोई इस घटना की निंदा व आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहा है। सोमवार को मृतक पक्ष के समर्थन में गांव में एक पंचायत आयोजित हुई। जिसमें पंचों और ग्रामीणों ने आरोपियों व उनके परिजनों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही चेतावनी जारी की गई कि जो भी हत्यारोपियों की मदद करेगा उसका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पंचों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.