एटा, सितम्बर 23 -- एटा। मां-बेटी की हत्या के मामले में बुधवार को डीआईजी अलीगढ़ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जानकारी ली। घटना के बारे में क्या कार्रवाई हुई उसके बारे भी विस्तार से पूछा। डीआईजी ने घर में अंदर जाकर भी देखा। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। फिरोजाबाद थाना एका के गांव ठाठी गदनपुर निवासी रुकमपाल यादव की पत्नी प्रियंका (35) सास कमला देवी (60) पत्नी रामखिलाड़ी निवासी छछैना थाना मलावन हाल पता यादवनगर थाना अवागढ़ के पास रहती थी। पुलिस की माने तो पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते आए दिन झगड़ा होता था। सोमवार रात को पति ने अपने पिता, एक अन्य के साथ मिलकर पत्नी की हथौडा मारकर हत्या कर दी और इसके बाद सास के भी सिर में हथौडा मार दिया। पत्नी के सिर में कई बार हमला किया था। बेटी कुमारी कल्...