जौनपुर, दिसम्बर 19 -- मुगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां (चन्दौकी) में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 14 सितंबर को थाना मुगराबादशाहपुर में दर्ज मुकदमे के तहत जहांगीर पुत्र मो. रमजान एवं शाहजहां पुत्र मो. रमजान की हत्या कर दी गई थी। मामले में संलिप्त अभियुक्त शहजाद पुत्र मो. सत्तार, निवासी ग्राम मझगवां चन्दौकी, थाना मुगराबादशाहपुर तथा मो. असलम पुत्र मो. सत्तार निवासी कल्याणपुर थाना हीरापुर, जनपद वर्धमान (पश्चिम बंगाल), हाल पता ग्राम मझगवां चन्दौकी थाना मुगराबादशाहपुर लगातार गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.