समस्तीपुर, अगस्त 3 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7 जुलाई की रात हुए शराब धंधेबाज प्रभात व उसके सहयोगी सन्नी हत्या मामले के दो नामजद आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि प्रभात हत्याकांड में नामजद आरोपी दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के डगहौल के अखिलेश राय और बरजा ने समस्तीपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही दोनों आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।बताया गया है कि पुलिस की लगातार दबिश के कारण दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है।बता दे कि बीते 7 जुलाई को नामापुर दरियापार गांव में शराब धंधेबाज प्रभात और उसके सहयोगी सन्नी की शराब धंधे में लेनदेन और आपसी वर्चस्व को लेकर गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी थी।घटना को ले...