दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन कारावास
देवरिया, जुलाई 21 -- देवरिया, विधि संवाददाता। 12 वर्ष पूर्व बरहज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में सोमवार को न्यायालय का फैसला आ गया। अपर जिला जज नरेंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत ने सुनवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 60-60 हजार रुपये के अर्थ दंड से भी दंडित किया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरेंद्र निषाद ने बताया कि जौनपुर जनपद के थाना चंदवक क्षेत्र के मढ़ी निवासी नीरज सिंह पुत्र सतीश सिंह तथा अंकित सिंह पुत्र बेचू सिंह अपनी बाइक से दिनांक 4 दिसंबर 2014 को पूजा पुत्री उदय नारायण निवासी टड़िया, थाना बरहज जनपद देवरिया के बुलाने पर आए। पूजा और नीरज में पहले से बातचीत होती थी। इससे नाराज़ होकर पूजा के परिजनों ने नीरज और अंकित की हत्या कर दी। मृतक के चाचा सुनील कुमार सिंह पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.