छपरा, अगस्त 29 -- छपरा, हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए अधिवक्ता और उनके पुत्र दोहरे हत्याकांड के गवाह की हत्या मामले में सारण पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुना गांव का निवासी बताया जाता है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की घटना के पीछे किन परिस्थितियों में साजिश रची गई और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल लगातार घटना...