सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर। मुसाफिरखाना के भद्दौर में प्रधानी के चुनाव विवाद में तीन साल पूर्व संग्रह अमीन सुरेश यादव व उसके भतीजे बृजेश यादव हत्याकांड में मंगलवार को आरोपियों का बयान दर्ज नहीं हो सका। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि गैरहाजिर आरोपी संजय यादव पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है जिसके नहीं आने से मुकदमे की सुनवाई बाधित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर न्यायाधीश संध्या चौधरी की कोर्ट में जलालुद्दीन समेत 13 आरोपियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई जारी है। कोर्ट ने 19 मार्च को फिर सुनवाई नियत की है। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर गांव के संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.