औरैया, जुलाई 9 -- शहर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पिछले छह वर्षों से केंद्रीय कारागार आगरा में निरुद्ध पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गुरुवार को एक नए मुकदमे में रिमांड की कार्यवाही के लिए सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। बचाव पक्ष की ओर से रिमांड प्रार्थना पत्र का विरोध किए जाने पर न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय करते हुए उन्हें वापस जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार इटावा निवासी एक स्वास्थ्यकर्मी ने कुछ समय पूर्व सदर कोतवाली में कमलेश पाठक और उनके सहयोगी अब्दुल सत्तार के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और छल-कपट से जुड़े एक पुराने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पूछताछ और रिमांड की अनुमति के लिए पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। न्यायालय के आदेश पर कमलेश पाठक को गुरुवार को केंद्री...