मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। चाकू मारकर दो लोगों की हत्या करने की घटना का मुख्य आरोपित राहुल यादव गैंगवार में ढेर हो गया। अरेर में अपराधियों ने उसके शरीर को गोलियों से छलनी कर दी। शव की पहचान होने के बाद शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की। राहुल यादव अरेर थाना क्षेत्र के झोंझी गांव का रहने वाला था। 21 दिसंबर की रात शहर के लहेरियागंज मुशहरी टोला में चाकू घोंपकर की गई दीपक सदाय एवं रामबाबू सदाय की हत्या मामले में वह नामजद अभियुक्त था। एसपी ने बताया कि दो दिन पूर्व अरेर में मिली अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान झोंझी गांव के राहुल यादव के रूप में हुई है। उसके शरीर पर आधा दर्जन गोली लगने का निशान पाया गया है। एसपी ने बताया कि राहुल यादव लहेरियागंज के दीपक सदाय एवं रामबाबू सदाय की चाकू मारकर हत्या कर दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.