जहानाबाद, अप्रैल 28 -- काको, निज संवाददाता। भेलावर थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी ने बताया कि कांड संख्या 110/24 के प्राथमिक आरोपी राजदेव पासवान (ग्राम-भरथुआ) को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में बहू और उसकी आठ माह की बच्ची की हत्या कर शव छिपाने का आरोप है। इस घटना ने उस समय इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। काको से सैयद ताबिश इमाम की रिपोर्ट यह भी पढ़ें- 2 साल बाद फैसला: खजुराही डैम हत्याकांड में छह आरोपी बरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.