बांदा, जून 11 -- बांदा, संवाददाता। बबेरू कस्बा के हरदौली रोड में एक माह पहले दस मई को ही जमीन विवाद में युवक ने अपने ही भाई और मां की लाइसेंस बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एसओजी सहित कई टीमें गठित कीं, लेकिन आज तक हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं मृतक की पत्नी ऊषा ने बुधवार को डीएम एसपी से मिलकर खुद की जान का खतरा बताया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। बबेरू कस्बे के हरदौली रोड में जगदीश मिश्रा ने घटना के हफ्ते भर पहले अपनी दो बीघा जमीन शिवशंकर और कमलेश को बेच दी थी। यह भी पढ़ें- एक माह बाद भी दोहरे हत्या कांड का आरोपी फरार राजकिशोर ने लाइसेंस बंदूक मां शांति देवी व भाई देवीदीन ने मौके पर ही दाम तोड़ दिया था। हत्यारोपी राजकिशोर की अब तक गिरफ्ता...