दोहरे हत्याकांड का आरोपी केशव बांदा, चंद्रशेखर को सोनभद्र जेल भेजा
बदायूं, जून 3 -- सैजनी कांड के दो आरोपी भाईयों को अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया गया है। दोनों आरोपी स्थानीय जिला कारागार में थे। स्थानीय जेल प्रशासन के पत्राचार के बाद डीजी कारागार ने उनको दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की संस्तुति की। डीजी जेल की संस्तुति के बाद दोनों बंदियों को अलग-अलग जेल में भेजा गया। आरोपी केशव को बांदा तो चंद्रशेखर को सोनभद्र की जेल में भेजा गया है। बीती 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की प्लांट के अंदर ही दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो अफसरों की प्लांट के अंदर हुई इस हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर से मंडलायुक्त के नेतृत्व में एसआईटी गठित की तो आरोपियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.