बदायूं, अप्रैल 26 -- एचपीसीएल कांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। यहां आरोपी को उपचार की जरूरत होगी तो भर्ती कर लिया जायेगा, अन्यथा चिकित्सक जांच के बाद आरोपी को बदायूं वापस कर देंगे। आरोपी के पैर में गोली फंसी बतायी जा रही है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अजय प्रताप जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपी के लिए हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी की दोनों टांगों में गोली लगी थी। जिसके चलते आरोपी बेचैन है और खुद से चल फिर नहीं पा रहा है और पैरों पर वजन देकर खड़े होने में भी असमर्थ है। आरोपी के पैर में गोली फंसी हुयी बतायी जा रही है। जिसके क्रम में उपचार से पहले कुछ जांचों की जरूरत है, जो कि स्थानीय स्तर...