बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- दोहरे हत्याकांड : 22 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी घटना के दो दिन बाद भी गांव में स्थिति तनावपूर्ण तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में थ्रेसर हटाने के विवाद में शुक्रवार की रात दो लोगों की गोली मार हत्या के बाद गांव में अब भी तनाव की स्थिति बनी है। कोई भी ग्रामीण खुलकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। घटना के बाद गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़कर फरार हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मृतकों के घरों से महिलाओं के रोने-बिलखने की आवाज गूंज रही है। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही घर में कोहराम एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में एक पक्ष की ओर से चार और दूसरे पक्ष से 18 जानी कुल 22 लोगों को नामजद करते हुए प्राथम...