दोहरे हत्याकांड: आरोपी की पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए ले गई यूपी पुलिस
काशीपुर, अगस्त 14 -- काशीपुर। यूपी के सिंगोली में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी महंत नरेश नाथ की पत्नी रेखा और बेटे को यूपी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ बागपत ले गई। हालांकि मुख्य आरोपी महंत का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार सिंगौली तगा निवासी दिव्यांग अंकित (28) और इसरार (32) बीते 25 जुलाई को बाइक से रटौल गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की तहरीर पर चांदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। जांच के दौरान फोन की सीडीआर से काशीपुर के कुंडेश्वरी निवासी महंत नरेश नाथ पर शक हुआ। यह भी पढ़ें- दो दोस्तों का कत्ल कर मंदिर परिसर में गाडे शव यह भी पढ़ें- नशीली चाय, जहर भरा इंजेक्शन देकर दोस्तों को मंदिर में गाड़ दिया, महंत की खौफनाक करतूत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.