दोहरे शतक से चूका ऑस्ट्रेलियाई बैटर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में कंगारुओं ने बनाई मजबूत पकड़
डरबन, अक्टूबर 10 -- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 190 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 390 रन बनाने में सफल रहा। दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 27 रन बना लिए थे। दक्षिण अफ्रीका अब ऑस्टेलिया से 363 रन पीछे हैं। रेनशॉ ने अपनी मैराथन पारी में 397 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ अहम साझेदारियां कर पहले दिन छह विकेट पर 124 रन के संकट में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को उबारा। नाथन लायन ने 92 गेंदों पर 27 रन बनाए और रेनशॉ के साथ नौवें विकेट के लिए 283 गेंदों में 134 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.