धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रतनजी भगवान जी पेट्रोल पंप के समीप 18 नवंबर को हुई प्रेम कुमार उर्फ प्रेम यादव की सनसनीखेज हत्या में शामिल तीनों शूटरों को पकड़ कर झरिया पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। दो अक्तूबर को छपरा के अमनौर रोड स्थित जलालपुर चौक भेल्दी खरीदाहा पंचायत के पूर्व उप मुखिया विनोद पांडेय के पुत्र राहुल पांडेय और सूरजकांत कुमार की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में प्रेम का नाम मुख्य सरगना के रूप में आया था। पकड़े गए लड़कों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि राहुल व सूरजकांत की हत्या के प्रतिशोध में ही प्रेम यादव की हत्या की गई। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या में तीनों ने शूटर की भूमिका निभ...