रामपुर, मई 22 -- शाहबाद। रायफल की गोली से कैंसर पीड़ित पत्नी संग कारोबारी के जान देने प्रकरण में पुलिस अभी एक बार फिर मुख्य पहलुओं की जांच करेगी। इसके लिए पुलिस ने घटनास्थल छत्तीस घंटे बाद भी सील रखा। पुलिस कहना है कि दंपति की मौत का मामला स्पष्ट रूप से आत्महत्या का है। इस मामले में न तो कार्रवाई बनती है और न ही तहरीर आई है। फिर भी पुलिस कुछ मुख्य पहलुओं पर एक बार और घटनास्थल की जांच करेगी। लाइसेंसी रायफल कारोबारी के नाम पर है। लाइसेंस के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। गुरुवार सुबह नगर के मशहूर बर्तन कारोबारी सुनील रस्तोगी ने पत्नी नेहा रस्तोगी के साथ जान दे दी थी। सुबह साढ़े सात बजे फायर की आवाज पर आसपड़ोसी पहुंचे तो दोनों के खून में लथपथ शव छत पर पड़े थे। पास में रायफल भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर द...