दोहरे आत्महत्या प्रकरण में डायरी की होगी फॉरेंसिक जांच, 60 घंटे बाद भी घटनास्थल सील
रामपुर, मई 24 -- नगर के चर्चित दोहरे आत्महत्या प्रकरण में पुलिस अब कारोबारी सुनील रस्तोगी की डायरी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी में है। पुलिस लिखावट और सुसाइड नोट से जुड़े पहलुओं का वैज्ञानिक परीक्षण कराना चाहती है। वहीं घटना के करीब 60 घंटे बाद भी पुलिस ने घटनास्थल को सील रखा हुआ है। गुरुवार सुबह कारोबारी सुनील रस्तोगी और उनकी कैंसर पीड़ित पत्नी नेहा रस्तोगी के शव घर की छत पर खून से लथपथ मिले थे। मौके से लाइसेंसी रायफल भी बरामद हुई थी। बाद में पुलिस को कारोबारी की डायरी मिली, जिसमें पत्नी की बीमारी और बच्चों पर बोझ नहीं बनने जैसी बातें लिखी थीं। इसी आधार पर पुलिस ने मामले को आत्महत्या माना था। अब पुलिस डायरी की हैंडराइटिंग और उसमें लिखे सुसाइड नोट की पुष्टि के लिए उसे फॉरेंसिक जांच को भेजने की तैयारी कर रही है। हालांकि अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.