रामगढ़, जुलाई 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी इन दिनों दोहरे आंदोलन की तपिश में झुलस रही है। अलग-अलग मांगों को लेकर दो मोर्चों के अनिश्चितकालीन धरना व चक्का जाम आंदोलन से सीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को रैयत विस्थापित मोर्चा और झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के संयुक्त बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। वहीं संगम खुली खदान में संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा का धरना व चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। रैयत विस्थापित मोर्चा और झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार, भुरकुंडा रोड सेल और ट्रांसपोर्टिंग की जिम्मेदारी स्थानीय विस्थापितों को सौंपने की मांग पर अड़े हैं। दूसरी ओर संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा छह सू...