दोहरी रेल लाइन , नए स्टेशन निर्माण का कार्य जल्द होगा शुरू
हापुड़, मई 25 -- रेलवे द्वारा गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 403 किलोमीटर दोहरी रेल लाइन डाली जानी है। इससे जहां ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी, वहीं यात्रियों को सफर आसान हो जाएगा। रेलवे के अफसर अब इसी प्रयास में है कि आवश्यक कार्रवाई पूरी कराकर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि निर्धारित चार साल में यह कार्य पूरी हो सके। इसके लिए रेलवे लाइन के किनारे भूमि का निरीक्षण किया गया है। सर्वे का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसके साथ ही रेलवे अफसरों के सामने एक बड़ा कार्य यहां बनने वाले नए रेलवे स्टेशन का निर्माण कराना है। इसके लिए भी भूमि का चयन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन के लिए बेहतर कनेक्टीविटी मिल सके। रेलवे अफसरों की माने तो हापुड़ से पिलखुवा की ओर यह स्टेशन बनाया जाएगा। हापुड़ जंक्शन और इस नए जंक्शन की दूरी करीब सात किलो मीटर होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.