दोहरी रेलवे लाइन: फाइनल सर्वे जल्द होगा पूरा,यात्रियों को मिली बेहतर कनेक्टिविटी
हापुड़, अगस्त 11 -- जनपद के बुनियादी ढांचे और रेल आवागमन के क्षेत्र में एक बड़ा मिल का पत्थर साबित होने जा रही गाजियाबाद से सीतापुर नई रेल लाइन परियोजना अब धरातल पर आकार लेने लगी है। करीब 406 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित दोहरी रेल लाइन का रूट हापुड़ से होकर गुजरेगा। करीब 14926 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का फाइनल सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। इस नई रेल लाइन के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अवध क्षेत्र से सीधा और सुगम संपर्क स्थापित हो जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हापुड़ जनपद एक प्रमुख व्यावसायिक और रेलवे जंक्शन केंद्र रहा है। इस नए रेल काॅरिडोर के तैयार होने से क्षेत्र को बहुआयामी लाभ मिलेंगे। दिल्ली एनसीआर से सीतापुर और आसपास के जिलों के लिए यात्रियों को एक वैकल्पिक और सीधा रेल मार्ग मिलेगा। हापुड़ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.