लखीसराय, अप्रैल 20 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के किसान इन दिनों खेती और अपनी आजीविका को लेकर गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। बदलते मौसम, सीमित सिंचाई सुविधाओं और कमजोर बाजार व्यवस्था ने किसानों के सामने ऐसी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, जिनसे उबरना आसान नहीं दिख रहा। स्थिति यह है कि खेती अब मुनाफे का नहीं, बल्कि जोखिम का सौदा बनती जा रही है। इसपर जिले के विभिन्न प्रखंडों के किसानों से जब हिन्दुस्तान ने संवाद किया तब कई प्रकार की समस्याएं निकल कर सामने आई। किसानों ने बताया कि जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। यह भी पढ़ें- चिंता: बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, सुखाड़ और बाढ़ से खेती पर संकट कुल कृषि योग्य भूमि के मुकाबले महज 10 प्रतिशत से भी कम क्षेत्र में ही सरकारी सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध हैं। ...