दोहरी नीति के कारण विश्वविद्यालय पेंशनधारियों में आक्रोश
कटिहार, फरवरी 26 -- कटिहार। राज्य सरकार की दोहरी नीति के कारण विश्वविद्यालय के पेंशनधारियों में आक्रोश व्याप्त है। विश्वविद्यालय कर्मियों को जनवरी माह का भी पेंशन हस्तगत नहीं हुआ है जबकि राज्य सरकार ने राज्यकर्मियों और विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए फरवरी माह का वेतन भी होली के पूर्व देने की घोषणा एवं तदनुरुप पत्र जारी कर दिया है। शिक्षक नेता डॉक्टर एसएन कर्ण, डॉ राम प्रकाश महतो, प्रोफेसर शिवनारायण सिंह और प्रोफेसर मंजीत मोहन ने कहा कि पेंशनधारियों के साथ सरकार की नीति प्राकृतिक नियम के विरुद्ध है। पेंशनधारियों के लिए भी होली का पर्व है। विदित है कि 60 और 65 वर्ष की उम्र में कर्मचारी और शिक्षक अवकाश ग्रहण करते हैं। इस उम्र में बीमारी का भी प्रकोप बढ़ जाता है जिसके कारण खर्चे में बढ़ोतरी होती है। साथ ही अन्य जवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.