मऊ, जून 15 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की शाम एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर दोहरीघाट थाने की पुलिस टीम पहुंच गई। और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दोहरीघाट संजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला हृदय गति रुकने से बुजुर्ग की मौत प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर शाम काफी संख्या में यात्रियों का आवागमन हो रहा था। इसी बीच दोहरीघाट थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव स्टेशन की सीढ़ी के पास पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मिला वृद्ध का शव सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ...