मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्विकल कैंसर) की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का दोहरीघाट सीएचसी पर शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैजान ने फीताकाट कर टीकाकरण का उद्घाटन किया। यह अभियान ब्लॉक क्षेत्र में 90 दिन तक चलेगा। जिसमें 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।डॉ फैजान ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्विकल कैंसर) महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इसका बचाव टीकाकरण से संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। सभी किशोरियों को गार्डसिल की सिंगल डोज वैक्सीन दी जाएगी। शासन की ओर से वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.