दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मिला वृद्ध का शव
मऊ, जून 14 -- दोहरीघाट (मऊ)। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। शव की पहचान होने पर पुलिस ने जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार देर शाम लगभग नौ बजे सूचना मिली कि स्टेशन पर एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया। शव के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे पहचान की गई। शव की पहचान रमाशंकर पुत्र सकलु चौहान निवासी भोलाबांध थाना कोपागंज जनपद मऊ के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.