दोहरीघाट मेमू ट्रेन शुभारंभ के दौरान हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल
मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर एक दिन पूर्व सोमवार को आयोजित मेमू ट्रेन शुभारंभ कार्यक्रम स्थल से 800 मीटर पहले पुलिस बूथ के पास भाजपा के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हाथापाई के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। थाना दोहरीघाट पुलिस टीम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। वहीं एक वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ सोमवार किया गया था। दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी लोकसभा के सपा सांसद राजीव राय की उपस्थिति में मेमू ट्रेन के शुभारम्भ के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने हो गए थे। यह भी पढ़ें- सरकारी समारोह में मंत्री एके शर्मा और संसद राजीव रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.