दोहरीघाट पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
मऊ, जून 16 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट की पुलिस टीम ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुबह वांछित अभियुक्त रामप्रवेश उर्फ जुगनू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।आरोपी को सोमवार सुबह ग्राम चकेसर स्थित जयराम चौहान के ईंट-भट्ठे के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ थाना दोहरीघाट में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद कासिम और कांस्टेबल रंजीत कुमार गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.