मऊ, अप्रैल 7 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। आर्दश नगर पंचायत दोहरीघाट के नव मनोनीत सभासदों का सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत ईओ, अध्यक्ष समेत अन्य कर्मचारियों ने शासन से मनोनीत भरत सोनकर, राजेश गुप्ता और राहुल मद्धेशिया को माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सभासदों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। साथ ही शासन की योजनाओं को समान रूप से सभी को दिलाने की बात कहीं। अधिशासी अधिकारी मनोज यादव ने मनोनीत सभासदों को जनसेवा के मार्ग पर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा कि नगर पंचायत स्थानीय विकास की रीढ़ होती है और सभासदों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नगरों के विकास के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.