मऊ, अप्रैल 12 -- दोहरीघाट। नगर पंचायत के बाबा मेला राम मंदिर परिसर में 12 अप्रैल यानी आज रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच और उपचार किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जो मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार की सलाह देंगे। शिविर में नेत्र रोगियों की जांच के साथ मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। इसके अलावा नेत्र सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भी मरीजों की जांच की जाएगी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया ने लोगों से सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर आधी से अधिक जरूरत मन्दों को पहुंचे की ...