दोहरीघाट कस्बे पर कटान का खतरा, बोल्डरों में पड़ी दरारें
मऊ, अगस्त 29 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी बीते कई दिनों से घटने के साथ ही उग्र हो रही है। उफनती लहरें से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान भी तेज हो गया है। धनौली रामपुर गांव से खाकी बाबा कुटी तक सुरक्षा में लगे बोल्डरों में दरारें पड़ने लगीं है। इससे दोहरीघाट कस्बे पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं आनन-फानन में सिंचाई विभाग कटान वाले स्थान पर जियो बैग और बोल्डर डालकर कटान रोकने में जुटा हुआ है। उधर, नईबाजार के सरहरा पूरवे के सामने नदी की कटान तेज हो गई। प्रतिदिन नदी उपजाऊ भूमि को काटते आगे बढ़ रहीं है। इस समय नदी और आबादी के बीच महज 50 मीटर की दूरी बची है। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद भी बाढ़ खंड आजमगढ़ का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अब तक मौके पर नही पहुंचा है।
कटान की स्थिति दोहरीघाट कस्बे के गौरीशंकर घाट पर लगे मीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.