बागपत, अगस्त 17 -- बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मंदिर को सील कर दिया गया है। पुलिस की तीन टीमें फरार चल रहे महंत को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड़ में डेरा जमाए हुए है। वहीं, मंगलवार को मृतक इसरार के परिजन सपा नेता राहुल अवाना के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोपी महंत का एकाउंटर किए जाने और घटना में शामिल आरोपियों के मकानों पर बुल्डोजर चलवाने की मांग की। दरअसल, गत 25 जुलाई को सिंगौली तगा निवासी अंकित और उसका दोस्त इसरार रहस्मय ढंग से गायब हो गए थे। दोनों के परिजनों ने गत 29 जुलाई को चांदीनगर थाने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन दोनों युवकों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। गत 13 अगस्त की सुबह पुलिस ने लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर से अंकित औ...