दोहरा हत्याकांड़: हत्यारोपी पुजारी ने बरामद कराई बाइक, मंदिर से मिले रेपर
बागपत, सितम्बर 25 -- सिंगौली तगा गांव के दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या के मामले में जेल भेजे गए हत्यारोपी पुजारी को चांदीनगर पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने घंटों तक उससे पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी पुजारी की निशानदेही पर यमुना नदी से मृतक इसरार की बाइक बरामद की। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने पुजारी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल, सिंगौली तगा निवासी 27 वर्षीय दिव्यांग युवक अंकित और उसका दोस्त 34 वर्षीय इसरार गत 25 जुलाई को बाइक से खेकड़ा जाने के लिए घर से कहकर गए थे। अंकित की बहन भावना ने 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में उनके गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गत 13 अगस्त की तड़के करीब तीन बजे श्री गणेश मंदिर लहचौड़ा के परिसर में गड्ढे की खोदाई कराकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.