बागपत, सितम्बर 25 -- बागपत। सिंगौली तगा गांव के दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या के मामले में जेले भेजे गए हत्यारोपी पुजारी का पुलिस रिमांड स्वीकृत हो गया है। न्यायालय ने हत्यारोपी पुजारी का 12 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है। जिसके बाद चांदीनगर पुलिस शुक्रवार की सुबह हत्यारोपी पुजारी को जेल से थाने लेकर जाएगी। इसके बाद उससे पूछताछ होगी और आला कत्ल व मृतक की बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

हत्या का विवरण दरअसल, सिंगौली तगा निवासी 27 वर्षीय दिव्यांग युवक अंकित और उसका दोस्त 34 वर्षीय इसरार गत 25 जुलाई को बाइक से खेकड़ा जाने के लिए घर से कहकर गए थे। अंकित की बहन भावना ने 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में उनके गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गत 13 अगस्त की तड़के करीब तीन बजे श्री गणेश मंदिर लहचौड़ा के परिसर में गड्ढे की खोदाई कर...