बलिया, अप्रैल 27 -- बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में शनिवार की रात पत्नी और सास की हत्या करने का आरोपी गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता को पुलिस को चौबिस घंटे बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। दामाद के हमला में घायल ससुर अंतू सोमवार को वाराणसी से इलाज कराने के बाद घर लौट आये हैं। पुलिस का कहना है कि सोमवार को मां-बेटी का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया जायेगा। घटना के बाद से गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। यह भी पढ़ें- पति ने पत्नी-सास की गला रेतकर की हत्या, ससुर-बेटे पर भी चाकू से वार, बलिया में डबल मर्डर मृतकों के घरों में नाते-रिस्तेदारों की भीड़ जुटी हुई है। परिवार की महिलाएं ब...