बागपत, अगस्त 21 -- चांदीनगर। सिंगौली तगा निवासी दो युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मंहत का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। पुलिस टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड़ समेत कई स्थानों पर दबिश डाल रही है। सिंगौली तगा निवासी इसरार और अंकित को लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर के महंत नरेशनाथ ने नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद गड्डा खोदकर जिंदा दफन कर दिया था। इस कृत्य में दो शिष्यों और बेटे ने महंत का साथ दिया था। गत 13 अगस्त को चांदीनगर पुलिस ने लहचौड़ा के गणेश मंदिर से दोनों के शव गढ्ढा खुदवाकर बरामद किए थे। पुलिस ने तभी पूरनपुर नवादा निवासी उज्जवल और उज्जैन निवासी कृष्ण यादव को पकड़ लिया था, जबकि आरोपी मंहत नरेशनाथ गत 7 अगस्त को ही मंदिर से फरार हो गया था। एसपी ने आरोपी महंत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। तभ...