मेरठ, मार्च 23 -- मेरहरमती गणेशुपर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार को तनावपूर्ण शांति रही। आरोपियों के घर व गांव में फोर्स तैनात है। उधर, मृतकों के परिजनों ने पुलिस से हत्या के इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने व फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की स्वाट टीम के अलावा तीन अन्य टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही हैं। जल्द ही सभी केा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि मेहरमती-गणेशपुर गांव में शनिवार को ईद के दिन एक हजार रुपये के मामूली विवाद दो सगे भाइयों भूरा और सहीमुद्दीन की तलवार से काट कर हत्या कर दी गई थी। रविवार को गमगीन माहौल में दोनों के शव सुपुर्द-ए-खाक किए गए थे। घटना के बाद से नामजद आरोपितों के घरों पर ताले...