नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा। टीम के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं और पहली बार इस मैदान पर वनडे मैच खेलने उतरेंगे। पहले वनडे में गिल ने 110 रन की दमदार पारी खेली थी लेकिन गुवाहाटी में दूसरे वनडे में उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी आई। उन्होंने 406 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 223 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 133 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके और आठ छक्के लगाए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। शनिवार को भारतीय कप्तान के पास घरेलू सरजमीं पर सभी फॉर्मेट में 4000 रन पूरा करने का मौका है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ भारत उतारेगा मजबूत प्लेइंग इलेवन, वैभव का कटेगा पत्ता? ...