हाजीपुर, अगस्त 1 -- हाजीपुर। सं.सू. बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने पूर्व नियोजित शिक्षकों द्वारा विशिष्ट शिक्षक बनने के बाद दोहरा वेतन लेने के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीपीओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं लेखापाल-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटरों को पत्र लिखकर कहा है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुछ नियोजित शिक्षक, जो सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक के पद पर योगदान कर चुके हैं, वे पुराने नियोजित पद और नए विशिष्ट शिक्षक पद दोनों का वेतन एक साथ ले रहे हैं। आदेश में इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार बताया गया है। सभी प्रखंडों को ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर दो दिनों के अंदर अवैध रूप से ली गई अतिरिक्त राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कराने को कहा गया है। साथ ही विस्...