संवाददाता, अप्रैल 9 -- उरई में 25 मार्च से लापता एक नाबालिग को उसी के दोस्तों ने मार डाला। शव जानवरों के बाड़े में मिट्टी के ढेर में दबा दिया। बुधवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए मिट्टी के ढेर से किशोर का कंकाल बरामद कर दो युवकों को पकड़ा है। रुदपुरा निवासी परमाल सिंह ने बताया कि 25 मार्च को उनका 16 वर्षीय बेटा कमल प्रताप सिंह उर्फ कुक्के अपने दोस्तों के घर जाने की बात कहकर निकला था। रात तक वापस नहीं आया तो चिंता हुई। गांव के लोगों के साथ उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। 27 मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने कमल के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उसके दोस्तों से आखिरी बार बातचीत सामने आई।सिर पर बोतल मारकर हत्या बीती मंगलवार रात पुलिस ने उसके दोस्त रोहित व एक अन्य को पकड़ा। पूछताछ में रोहित ने बताया कि कहासुनी ...