मुंगेर, मई 23 -- धरहरा, एक संवाददाता। किऊल रेलवे स्टेशन से मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि छात्र को अगवा करने की साजिश उसके पुराने दोस्त ने ही रची थी। अपराधियों की कैद से किसी तरह जान बचाकर भागे छात्र की कहानी सुन परिजनों के साथ पुलिस भी सन्न रह गई। मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी लगमा निवासी पंचायत रोजगार सेवक विनय कुमार का पुत्र सुमित सुमन (19) पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को जमुई से हेमजापुर पहुंचे सुमित सुमन ने बताया कि 19 मई की रात वह अपने दोस्तों के साथ बनारस घूमने जाने के लिए निकला था। इसी दौरान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर कोनीपार गांव निवासी उसका पुराना दोस्त...